योग - स्वास्थ्य के साथ करियर भी
योग - स्वास्थ्य के साथ करियर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आस्तित्व में आने के बाद देश - दुनिया में योग को तेजी से अपनाया जा रहा है . भारत में योग के प्रति लोगों का रूझान तेजी से बढ़ता जा रहा है . लोग योग के शरीर और मस्तिष्क पर पड़ने वाले बेहतर और सकारात्मक प्रभाव के कारण इसे अपना रहे है . ऐसे में योग अब महज शरीर को स्वस्थ रखने का जरिया नहीं बल्कि एक व्यापक इंडस्ट्री बन गया है जिसमें करियर बनाने की बेशुमार संभावनाएं हैं . यूं बनाएं करियर इस फील्ड में करियर की शुरुआत 12 वीं के बाद और ग्रेजुएशन के बाद की जा सकती है . योग में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कई डिग्री , डिप्लोमा और सर्टिफिकट कोर्स उपलब्ध हैं . बैचलर ऑफ आर्ट्स ( योग ), मास्टर इन आर्ट्स ( योग ), पीजी डिप्लोमा इन योग थैरेपी कोर्सेज की अच्छी डिमांड है . योगक एक्सपर्ट या नैचूरोपैथ के तौर पर करियर विकसित करना है तो साढ़े पांच साल का बैचलर ऑफ नैचुरोपैथी एंड योगि...