भीमकुँड - कहानी फ़ीरोजा पानी के रहस्य की
भीमकुँड - भीमकुँड बुन्देलखँड म . प्र . के छतरपुर जिले में स्थित हिन्दु धर्म क एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है । कहने को तो यह एक साधारण स कुँड है लेकिन इतिहास के गर्त के अनेक रहस्य छुपाए होने के कारण इसकी मान्यता व महिमा अद्भुत है । नारद पुराण व महाभारत काल में इस कुँड के निर्माण की मान्यताएँ आम जनों में व्याप्त हैं । ग्रामीण जनजीवन में यह कुँड भौगोलिक परिवर्तनों क भी सूचक है । Stairs toward kund from small entrance gate पौराणिक महत्व : भीमकुँड को लेकर २ पौराणिक मानयताएँ जनमानस में काफ़ी प्रचलित हैं . इसका नाम भी इन्ही मान्यताओं के चलते पडा है । पहली महाभारत काल से सँबन्धित है जिसके अनुसार इस कुँड क निर्माण पाँडव पुत्र भीम ने अपनी गदा से किआ था जिसके कारण आज भी यह कुँड भीमकुँड के नाम से जाना जाता है । दूसरे मत के अनुसार जिसका सँबँध नारद पुराण से है विष्णु जी के कुँ...